Monday, January 13, 2020

नए वर्ष के मिलन समारोह में समाज के पदाधिकारियों ने पद्मश्री बाबूलाल दाहिया सम्मान 2020 की किया शुरुआत

कुआ में दाहिया समाज का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

समाज के पदाधिकारियों ने पद्मश्री बाबूलाल दाहिया सम्मान 2020 की किया शुरुआत

मध्यप्रदेश दाहिया (दहायत) महासंघ इकाई सतना द्वारा कुआं गाँव मे नववर्ष मिलन  सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहा पद्मश्री बाबूलाल दाहिया रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल दाहिया ने की व विशिष्ट अतिथि  सम्भागीय अध्यक्ष श्री के पी दाहिया सचिव सोनू दहायत , जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दाहिया, व युवा मोर्चा सम्भागीय अध्यक्ष आदिनाथ दारा रहे।
                   समाज के संरक्षक मुख्यअतिथि पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने कहा की समाज शिक्षित होगा तभी वह विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। अब शिक्षा को ही नई पीढ़ी को अपने विकास का महत्वपूर्ण हथियार बनाना होगा, क्योकि शिक्षित समाज ही हमेशा तरक्की करता है । व परिवार समाज और देश को आगे बढ़ाता है। हमारे युवा समाज की रीढ़ की तरह है । युवा पीढ़ी को आज शिक्षा के साथ आधुनिकता के संचार माध्यमो के सदुपयोग से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए अपनी सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक स्थिति को मजबूत बनाने की जरूरत है।

       प्रदेश अध्यक्ष अनिल दाहिया ने कहा कि समाज के प्रमाण पत्र न बनने से गरीब बच्चो को वंचित होना पड़ रहा है इसलिए सभी को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। 
सम्भागीय सचिव सोनू दहायत ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज की उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। इसलिए होनहार, प्रतिभावान छात्रों के प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है । बिभूतिया प्रोत्साहित हो आगे बढ़े इस उद्देश्य से समाज द्वारा हर वर्ष समाज की प्रतिभावान बिभूतियो को 2020 की तरह पद्मश्री बाबूलाल दाहिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । एवं इसी तरह हर वर्ष  जनवरी माह में समारोह का आयोजन होगा।अभी शुरुआत में समाज के प्रति निष्ठा से समर्पित व  सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने वाले दो दर्जन लोगो को शील्ड एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है पर इसमे निरन्तरता बनी रहेगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दाहिया, ने कहा लोग प्रमाण पत्र के लिए जाए और अपनी बात रखे । और जिनने प्रयास किया उनके बन रहे है। हम लोगो ने अधिकारियो से बात की है। जो विसंगतियां है वह दूर होगी। पर लोग बिना हाथ पैर डुलाए सोसल मीडिया में दोषारोपण करते रहते है। 
युवा मोर्चा सम्भागीय अध्यक्ष आदिनाथ दाहिया, सम्भागीय अध्यक्ष कृष्णपाल दाहिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष रामउजागर दाहिया,सम्भागीय संचालक अशोक दाहिया रहिकवारा ,पार्षद शैलेन्द्र दाहिया, विनय दाहिया रीवा, सीताराम दाहिया,आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रामकरण दाहिया रेरुआ व आभार प्रदर्शन रामदीन दाहिया ने किया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी अनुपम दाहिया पिथौराबाद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रावेन्द्र दाहिया नागौद,रामबालक दाहिया कोटा , डा,दयाराम दाहिया, लेखराम दाहिया उरदनी, शिववरण दाहिया गोबराव, रामदत्त छोटू केमार,प्रीतम दाहिया,आरपी दाहिया आमिन ,प्रदीप दाहिया,अरुण दाहिया,सीमा दाहिया,सहित समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी 
कार्यक्रम में समरिटन चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जिसमें डॉ विभव मिश्रा नेत्र सहायक व संदीप सतनामी द्वारा  48 लोगों का परीक्षण करते 6 लोगो को अपरेशन के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान पीआरओ पंकज उरमलिया, व विजय उपस्थित रहे।

✍अनुपम दाहिया

कल से छत्रपाल बाबा मंदिर डुड़हा में 4 दिन सजेगा मेला

कल से छत्रपाल बाबा मंदिर डुड़हा में 4 दिन सजेगा मेला।

मकर संक्रांति के अवसर पर ऊँचेहरा विकासखण्ड के पोंडी पंचायत के छत्रपाल बाबा मंदिर डुड़हा में लगने वाला पारंपरिक खिचड़ी मेला इस बार अलग रंग में नजर आएगा। यहां छत्रपाल बाबा लोक कल्याण समिति व संरक्षक डॉ सदाचारी सिंह तोमर ,भारतीय कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक के सयोजकत्व में 4 दिन लगने वाले मेले में अलग -अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमे वरिष्ठ नागरिकों की चरण वंदना सम्मान, निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण व दवाओ का वितरण, पर्यावरण विकास कार्यक्रम तथा भ्रष्टचार उन्मूलन की प्रतिज्ञा व रामकीर्तन के साथ आखिरी दिन में भंडारा  के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मेले में पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ,स्थानीय विधायक नागेंद्र सिंह  व पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह सहित अन्य समाजसेवी व पर्यावरणविद शिरकत करेंगे । कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है । पूरे कार्यक्रम  सहयोग के लिए प्रदीप दाहिया, संदीप सोनू दाहिया,राधा (पिंकी) दाहिया ,भूपत जायसवाल, गोलू दाहिया, सहित शोभनाथ सिंह रहेगे।

Friday, January 10, 2020

ट्रेन से बकरी को बचाने के चक्कर में खुद की जान गंवा बैठा युवक मौके ही दर्दनाक मौत

ट्रेन से बकरी को बचाने के चक्कर में खुद की जान गंवा बैठा युवक मौके ही दर्दनाक मौत 

सतना जिले के  रामपुर बाघेलान थाना इलाके के बघहाई रेलवे स्टेशन एवं नार नदी के 
ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई ।
      मिली जानकारी के अनुसार राकेश आदिवासी पिता ददुईया आदिवासी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तपा दोपहर करीब 2 बजे बकरियों को चरा रहा था औऱ कुछ बकरियां ट्रक पर घूम रही थी अचानक सतना से रीवा की ओर जा रही ट्रेन का हॉर्न सुना तो बकरी को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन खुद की जान गंवा बैठा  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपी एफ और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


  



दाहिया (दहायत) समाज का नववर्ष मिलन समारोह 12 जनवरी को , इस दौरान समरिटन द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा

दाहिया (दहायत) समाज का नववर्ष मिलन समारोह रविवार  12 जनवरी को

मध्यप्रदेश दाहिया (दहायत) महासंघ इकाई सतना द्वारा नववर्ष मिलन समारोह 12 जनवरी को माडल हाउस के पास कुआ गाव में आयोजित किया है रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक रामदीन दाहिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पद्मश्री बाबूलाल दाहिया,अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल दाहिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्भागीय सचिव सोनू दहायत ,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दाहिया,युवा मोर्चा सम्भागीय अध्यक्ष दारा दाहिया,समाजसेवी कृष्णपाल दाहिया,रामकरण दाहिया रेरुआ,पार्षद शैलेन्द्र दाहिया, विनय दाहिया रीवा,मीरा दाहिया रीवा,अरुणा दाहिया पार्षद, कमला दाहिया पार्षद नागौद,मोनिका दाहिया सरपँच हरदासपुर- सीताराम दाहिया, सुदामा दाहिया,एम. एल वर्मा ,सुरेश दाहिया उचेहरा ,रामकरण दाहिया रेरूआ प्रचार मंत्री ,संतोष दाहिया मऊहरिया,बाल्मीकि दाहिया ,अशोक दाहिया लोहरौरा  
व मुख्य वक्तागण
अनुपम दाहिया मीडिया प्रभारी पिथौराबाद,डब्बू दाहिया कठहा, रामउजागर दाहिया अध्यक्ष युवा मोर्चा सतना,समाजसेवी विनय कुणाल दाहिया,बद्री दाहिया सतना,राकेश दाहिया सतना, रामबालक दाहिया कोटा,रावेन्द्र दाहिया नागौद,अशोक दाहिया रहिकवारा,लेखराम दाहिया उरदनी,श्री रामकुशल दाहिया मैहर ,संतोष दाहिया सोनवर्षा , बिंदा दाहिया, तुलसीदास दाहिया बरा,संतोष दाहिया मैहर, शिववरण दाहिया गोबराव,विष्णु दाहिया मैहर ,भरोसीलाल कल्पा ,रामदत्त छोटु केमार , प्रीतम दाहिया अमरपाटन ,प्रदुम दाहिया अमरपाटन,उमेश दाहिया सतना,पुष्पेंद्र दाहिया (टाइगर )सतना रहेगे । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ समाज के विभिन्न कक्षाओं के होनहार बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर अपने विचार रखेंगे।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
कार्यक्रम में समरिटन चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा जिसमें विभिन्न नेत्र रोगों का परीक्षण होगा पीआरओ पंकज उरमलिया ने बताया कि  परीक्षण के उपरांत मरीजो को ऑपरेशन के लिए पतेरी अस्पताल में लाया जाएगा व सभी को परीक्षण में अपने आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

अमरपाटन थाने के बेंदुरा रैकवार में दुर्गाशंकर बाजपेई  के यहाँ हुई चोरी,मिली जानकारी के अनुसार कल देर  रात 1 बजे के बाद  मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के लगभग 10-15 तोले आभूषण व चांदी के जेवरात पार ।
    शशांक बाजपेई उम्र 19 वर्ष पिता स्व.हर्षकुमार बाजपेई ने अमरपाटन थाने में लिखित जानकारी दी है वह जबलपुर में पढ़ता है । और कल दिन में आया है तो अपने दूसरे मकान बाजपेई सदन ककरा में अपनी मां बेवा मधु बाजपेई के पास चला गया था, सुबह परिजनों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे कमरे के ताले टूटे है चोरी हो गयी है,
सुबह ही डायल 100 को फोन कर इंतजार करता रहा जब कई घण्टो बाद पुलिस नहीं  पहुची तो  थाने में जाकर लिखित सूचना दी है ।



Thursday, January 9, 2020

सतना जिले के मैहर के पास की यह तस्वीर NHI के कैलेंडर में शामिल


सतना जिले के मैहर के पास की यह तस्वीर NHI के कैलेंडर में शामिल

देश में आवागमन के दो प्रमुख साधन रेल और सड़क में हरियाली के बीच बेहतर तालमेल के इस खास तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, एनएचएआइ कैलेंडर में शामिल कटनी-रीवा एनएच 30 पर मैहर के समीप की यह तस्वीर देशभर में चल रहे 1164 प्रोजेक्ट में से चुनिंदा 12 तस्वीरों में शामिल है।

सतना में परीक्षा केन्द्र की जानकारी हेतु वेब पेज तैयार


परीक्षा केन्द्र की जानकारी हेतु वेब पेज तैयार 
सतना 9 जनवरी 2020/कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की वेबसाइट satna.nic.in पर एमपीपीएससी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक वेब पेज तैयार किया गया। इस पेज में मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन से सभी परीक्षा केंद्रों को जाने के लिए किलोमीटर के साथ-साथ अधिकतम किराया कितना लगेगा उसकी भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वेब पेज पर  जिले के समस्त सेंटरों की जानकारी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।