Friday, January 10, 2020

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

अमरपाटन थाने के बेंदुरा रैकवार में दुर्गाशंकर बाजपेई  के यहाँ हुई चोरी,मिली जानकारी के अनुसार कल देर  रात 1 बजे के बाद  मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के लगभग 10-15 तोले आभूषण व चांदी के जेवरात पार ।
    शशांक बाजपेई उम्र 19 वर्ष पिता स्व.हर्षकुमार बाजपेई ने अमरपाटन थाने में लिखित जानकारी दी है वह जबलपुर में पढ़ता है । और कल दिन में आया है तो अपने दूसरे मकान बाजपेई सदन ककरा में अपनी मां बेवा मधु बाजपेई के पास चला गया था, सुबह परिजनों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे कमरे के ताले टूटे है चोरी हो गयी है,
सुबह ही डायल 100 को फोन कर इंतजार करता रहा जब कई घण्टो बाद पुलिस नहीं  पहुची तो  थाने में जाकर लिखित सूचना दी है ।



Thursday, January 9, 2020

सतना जिले के मैहर के पास की यह तस्वीर NHI के कैलेंडर में शामिल


सतना जिले के मैहर के पास की यह तस्वीर NHI के कैलेंडर में शामिल

देश में आवागमन के दो प्रमुख साधन रेल और सड़क में हरियाली के बीच बेहतर तालमेल के इस खास तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, एनएचएआइ कैलेंडर में शामिल कटनी-रीवा एनएच 30 पर मैहर के समीप की यह तस्वीर देशभर में चल रहे 1164 प्रोजेक्ट में से चुनिंदा 12 तस्वीरों में शामिल है।

सतना में परीक्षा केन्द्र की जानकारी हेतु वेब पेज तैयार


परीक्षा केन्द्र की जानकारी हेतु वेब पेज तैयार 
सतना 9 जनवरी 2020/कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की वेबसाइट satna.nic.in पर एमपीपीएससी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक वेब पेज तैयार किया गया। इस पेज में मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन से सभी परीक्षा केंद्रों को जाने के लिए किलोमीटर के साथ-साथ अधिकतम किराया कितना लगेगा उसकी भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वेब पेज पर  जिले के समस्त सेंटरों की जानकारी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।

सतना । नागौद थाना के उपथाना पोंडी अंतर्गत अतर्वेदिया गाव में 19 वर्षीय युवती की कुएं में गिरने से मौत


कुए में गिरने से 19 वर्षीय युवती की मौत

सतना जिले के नागौद थाना के उपथाना पोंडी अंतर्गत अतर्वेदिया गाव में दोपहर करीब 3 बजे एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
    मिली जानकारी के अनुसार रामचन्द्र कुशवाहा की 19 वर्षीय बेटी प्रीति दोपहर करीब 12 बजे से घर के समीप खेत में घरवालों के साथ निराई कर रही थी । 3 बजे जब परिजनों ने देखा तो कही भी नही दिखी तलाश करने पर कुए के पास युवती की एक चप्पल पड़ी हुई थी व कुए में देखा तो वहां भी एक चप्पल गिरी थी व बाल्टी रस्सी भी नही दिख रही थी तब परिजनों ने कुए में काटा  डाला तो बॉडी काटे में फस बाहर निकल आई, परिजनों के अनुसार युवती कुएं पर पानी भरने गई और पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। 

घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक देवेंद्र झारिया ,चन्द्रकांत तिवारी,ऋषभ छारी सहित मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए नागौद भिजवा दिया है।


Wednesday, January 8, 2020

जंगल मे मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, मैहर अस्पताल में घायल अवस्था मे किया भर्ती


जंगल मे मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, 
मैहर अस्पताल में घायल अवस्था मे किया गया भर्ती

ऊँचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत परसमनिया पठारी क्षेत्र के आलमपुर गाव के जंगल मे एक भालू ने जंगल मे मवेशियो को चरा रहे ग्रामीण बसंत सिंह पिता अमर सिंह गोंड़ उम्र 38 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 
उसने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब वह जंगल मे मवेशियो को चरा रहा था तभी झाड़ी में दुपक कर छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया । इस दैरान उसने भालू से खुद को छुड़ाने व भागने की कोशिश की पर भाग नही सका और भालू ने उसके बाए पैर को बुरी तरह चबा डाला और चेहरे में जोरदार वार किया जिससे उसके ओंठ भी कट गए हालांकि उसने हाथ में लिए डंडा से भालू को मारकर भगा दिया ,बाद में आवाज सुन आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे तुरंत घायल अवस्था मे मैहर अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया जहाँ अभी भी उपचार जारी है ।वन विभाग द्वारा अभी घायल के परिजनों को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी है। व इसके इलाज का समस्त खर्चा वनविभाग ही वहन करेगा। 

भालुओं के लिए अनुकूल है आलमपुर का जंगल
आलमपुर व यही का जिले का आखिरी गाव पनिहाई का जंगल भालुओं लिए अनुकूल  माने जाते हैं, यहां दूसरे जानवरों के साथ-साथ भालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकांशतः इस क्षेत्र में भालू चहलकदमी करते देखे जाते हैं।



सतना जिले में कड़ाके की ठंड में बारिश के साथ जोरदार ओले बरसे


सतना जिले में कड़ाके की ठंड में बारिश के साथ जोरदार ओले बरसे 

सतना जिले में बुधवार दिन से ही कड़ाके की ठंड के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रहीें । और फिर देर शाम अचानक मौसम में तेजी से बदलाव आया और बारिश के साथ कही चने तो कही बेर के आकार के जोरदार ओले बरसे,
जिससे खेतो में फसलें बिछ गई। इससे, सरसो,चना,मसूर, मटर,अरहर ,गेंहू जौ में क्षति पहुची है। व गेहूं, जौं, चना, मटर, सरसों और सब्जियां में कीट/रोगों के प्रकोप की सम्भावना अत्यधिक बढ़ गई है।





Tuesday, January 7, 2020

जंगल से भटककर ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में कटा तेंदुआ

जंगल से भटककर ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में कटा तेंदुआ


एक ओर सरकार वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो दूसरी ओर वन्य प्राणियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

मुंबई - हावड़ा रेलमार्ग के सतना - मानिकपुर रेलखंड में 6 जनवरी देर रात 1 बजे के करीब मारकुंडी से टिकरिया के रेलवे स्टेशन के बीच सात नम्बर पुलिया के पास  ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए एक की मौत हो गई । इसके बाद आरपीएफ व वनविभाग के महकमे में खलबली मच गई ।


जानकारी होने पर रानीपुर वन्य प्राणी विहार के अधिकारियों के साथ रेलवे के अफसरों को रात में ही दिशा निर्देश जारी हुए जिसके बाद मझगवां आरपीएफ पोस्ट प्रभारी हरफूल सिंह भदाला के अलावा मानिकपुर प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने मौके मुआयना किया । अनुमान लगाया जा रहा है कि ,जिस ट्रैक पर तेंदुआ कटा है उसके दूसरे किनारे में एक नाला है जिसमे पानी भरा हुआ है। पानी पीने तेंदुआ नाला पहुंचा होगा और तभी ट्रेन आ गई जिससे उसकी मौत हो गई । शव को मारकुडी वन रेंज लाकर  शाम को पोस्टमार्टम किया गया । 

तीन साल पहले इसी ट्रैक पर कटा था बाघ

 6 दिसम्बर 2016 को मझगवा रेंज के चितहरा बीट में ट्रेन की चपेट में आकर युवा बाघ जान गवां चुका है । उस दौरान तत्कालीन वन मंडलाधिकारी आरबी शर्मा ने मातहत कर्मचारियों को रेल ट्रैक के किनारे फेसिंग कराने के आदेश दिए थे । साथ ही , रेलवे बोर्ड को जंगल के अंदर से गुजरने वाली हर ट्रेन की स्पीड कम करने को लेकर पत्र लिखा गया था । तीन वर्ष बाद भी दोनों आदेशों पर अमल हो नहीं पाया ।  बीते दिनों  इसी ट्रैक के आसपास एक बाघिन व दो शावक देखे गए थे , हालांकि वे खुशकिस्मत निकले और ट्रेन की चपेट में आने से बच गए । 

गश्ती दल को दिए गए पटाखे
ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुआ की मौत से सबक लेते हुए यहां वन मंडलाधिकारी राजीव मिश्र ने मझगवां रेंज के गश्ती दल को हर वक्त सचेत रहने की हिदायत दी है ,व गश्ती दल को हाईपावर टार्च के अलावा पटाखे भी उपलब्ध कराए गए हैं । सतना वन मंडल चितहरा से टिकरिया स्टेशन तक लगभग 10 किलोमीटर की ट्रेन ट्रैक की नाइट पेट्रोलिंग करने हेतू  4 - 4 सदस्यीय दस्ते बनाए  हैं । गश्ती दल को हिदायत दी गई है कि जंगल में जरा सी भी आहट पर वे पटाखों का उपयोग करें ताकि रेल लाइन की विपरीत दिशा में वन्य प्राणियों के रुख को बदला जा सके ।