Thursday, January 2, 2020

खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश में भीगी,


खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश में भीगी,
ऊँचेहरा विकासखण्ड के पतौरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। यहां के केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखी किसानों की  हजारो क्विंटल धान देर रात हुई बारिश में भींग  चुकी हैं, इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अगर यदि समय रहते खरीदे गए माल का उठाव कर गोदामों में पहुंचा देते तो शायद यह नुकसान नहीं होता।  हालांकि स्थानीय प्रबंधन अब बारिश में भीगी धान को धूप में सुधाने के प्रयास में जुट गया है। 
किसानों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा  बारिश की चेतावनी दी गई थी, और दो दिन पहले हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इसके बाद भी खरीदी केंद, में कोई भी इंतजाम  नही किये गए  

ठंड से फसलें भी ठिठुरी, पाले से फसल मुरझाई



ठंड से फसलें भी ठिठुरी,  पाले से फसल मुरझाई

ऊँचेहरा  तहसील क्षेत्र के परसमनिया पठारी क्षेत्रो में तापमान में गिरावट होने से रात में खेतों में कोहरे की चादर और फसलो पर जम रही ओस तुषार से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। यहां किसानों ने विस्तृत क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई की थी जिसमें अरहर, के इन खेतों में अब हरियाली के स्थान पर सफेदी दिखाई पड़ रही है।फसल पूरी तरह चौपट हो गई है किसान अरहर की कटाई करने लगे हैं ताकि वह मवेशियों को खाने के लिए दे सके । वही बटरी, अलसी ,आलू सहित टमाटर ,की खेती मुख्य रुप से शामिल है। अलसी व मटर जैसे अन्य फसलों पर ठंड की वजह से फूल झुलसा गए पत्तियां भी सिकुड़ गई।

Tuesday, December 31, 2019

मायके गई विधवा महिला के घर से नगदी सहित गहने किया पार


ऊँचेहरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं ,

मायके गई विधवा महिला के घर  से नगदी सहित गहने किया पार

        ठंड बढ़ने से ऊँचेहरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है पर पुलिस द्वारा एक भी आरोपी नही पकड़े गए है। 

अभी विगत दिनों पहले ड्रीम्स वैली स्कूल में पदस्त शिक्षक के घर हुई चोरी व उसके बाद  इटहा खोखर्रा में हुई  वारदात को  चार  दिन ही गुजरे थे कि शनिवार रविवार रात्रि के दरमियानी ऊँचेहरा के समीप ही  कारीमाटी में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नगदी समेत सोने  चांदी के गहने पार कर दिये है  मिली जानकारी के अनुसार  रामबाई चौधरी पति स्वर्गीय प्रहलाद चौधरी निवासी वार्ड क्रमांक 10 घर में ताला लगाकर मायके लोहरौरा गई हुई थी । तभी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ अलमारी और पेटी खोलकर 20 हजार नगदी के साथ सोने के 5 लाकेट वाला मंगलसूत्र , 3 पाव चांदी की करधन और पायल समेत अन्य समान पार कर दिए हैं। महिला द्वारा चोरी हुए समान की सूची बनाकर उचेहरा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कायमी कर पुलिस जांच में जुट गई है ।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा मौके पर हुई खलासी की मौत,

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा मौके पर हुई खलासी की मौत, 

सतना पन्ना नाका के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया लेकिन, इस हादसे में एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार  ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जाकर घुस गया। 
ट्रक पन्ना से रीवा की ओर जा रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी जो पहले सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराया उसके बाद मकान में जा घुसा गनीमत रही कि क्षतिग्रस्त हुए मकान में रहने वाले लोग अंदर के हिस्से में थे और उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए, और मकान का अगला हिस्सा धराशाही हो गया। ट्रक में मौजूद खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है घायल चालक ट्रक के अंदर ही फसा रहा जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू किया तकरीबन 4 घंटे  रेस्क्यू करते हुए बमुश्किल चालक को ट्रक के मलबे से बाहर निकाला गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

डीजल से भरा टैंकर करारी 10 फ़ीट पुल के नीचे गिरा, पुल के अंदर पानी होने से बड़ा हादसा टला

डीजल से भरा टैंकर करारी 10 फ़ीट पुल के नीचे गिरा,
पुल के अंदर पानी होने से बड़ा हादसा टला
         ऊँचेहरा थाना अंतर्गत नागौद ऊँचेहरा मार्ग पर बिहटा और गोवराव गाव के मध्य स्थित करारी रपटे पुल से डीजल से भरा एक टैंकर MP 19 HA 9317 आज शुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। 
        हालांकि पुल के नीचे पानी होने के कारण टैंकर फटा नही जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। ड्राईवर लल्लू लाल यादव को हल्की चोट आई है ।ड्राइवर के अनुसार पुलिया में बड़े बड़े गड्ढे और संकीर्ण होने के साथ सुबह जोरदार कुहरा होने के चलते  ट्रक अनियंत्रित हो गया था । ट्रक टैंकर रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री से डीजल लेकर झांसी डीपो जा रहा था ।हालांकि दोपहर को क्रेन की सहायता से टैंकर को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है

पहले भी दर्जनों हादसे इस पुल में हो चुके है 
            ज्ञात हो कि विगत 2 माह के अंदर यहां कई वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर चुके हैं। अभी विगत 3 महीने पहले करारी नदी के पुलिया के निर्माण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था व  ज्वलन्त परिवार ऊँचेहरा अनशन पर बैठा था साथ ही भोपाल पहुचकर प्रभारी मंत्री से मिलकर निर्माण कराए जाने की की मांग भी कर चुके है जिस पर उन्होंने अस्वाशन दिया था पर अभी तक कोई भी पहल नही की गई ।

पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को भोपाल में आंचलिक भाषा सम्मान से अलंकृत किया गया

पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को भोपाल में आंचलिक भाषा सम्मान से अलंकृत किया गया
दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय का दो दिवसीय स्थापना समारोह प्रणाम 2019 भोपाल में आयोजित किया गया था।
  समारोह के पहले दिन दुष्यंत कुमार के गजलों की संगीतमय प्रस्तुति हुई। व समारोह के दूसरे दिन  दुष्यंत कुमार राष्ट्रीय अलंकरण से संतोष चौबे इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को सुधीर्घ साधना सम्मान सहित पिथौराबाद सतना के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को उनकी दीर्घ साहित्यिक सेवाओं के लिए आंचलिक भाषा सम्मान से अलंकृत किया गया ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ज्ञानपीठ के पूर्व निदेशक लीलाधर मंडलोई व अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार मुकेश वर्मा ने किया।

Thursday, December 26, 2019

पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को आंचलिक भाषा सम्मान




पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को आंचलिक भाषा सम्मान
दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय का दो दिवसीय स्थापना समारोह प्रणाम 2019 इस 29 और 30 दिसंबर को को शाम साढ़े पांच बजे भोपाल में आयोजित किया गया है । 
            समारोह में दुष्यंत कुमार के गजलों की संगीतमय प्रस्तुति और राष्ट्रीय अलंकरण समारोह होगा । दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के निदेशक राजुरकर राज ने बताया कि समारोह में 29 दिसंबर की शाम दुष्यंत कुमार की गजलों की संगीतमय प्रस्तुति होगी । 
    
समारोह के दूसरे दिन दुष्यंत कुमार राष्ट्रीय अलंकरण से संतोष चौबे , इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को सुधीर्घ साधना सम्मान और  सतना के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को उनकी दीर्घ साहित्यिक सेवाओं के लिए आंचलिक भाषा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । 
      
समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय ज्ञानपीठ के पूर्व निदेशक लीलाधर मंडलोई होंगे , जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कथाकार मुकेश वर्मा करेंगे ।