Sunday, December 15, 2019

नीम के पेंड़ से निकली दूध की धारा लोगो के आस्था का केंद्र बना



नीम के पेंड़ से निकली दूध की धारा 
लोगो के आस्था का केंद्र बना

किसानों ने देखी बीज बैक में संरक्षित दुर्लभ अनाजो ,सब्जियों ,की किस्में

किसानों ने देखी बीज बैक में 
संरक्षित दुर्लभ अनाजो ,सब्जियों ,की किस्में
उचेहरा ,कृषि विभाग आत्मा परियोजना द्वारा ऊँचेहरा क्षेत्र के किसानों को जिले के अंदर कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत उचेहरा जनपद के विभिन्न ग्रामों के कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पिथौराबाद में जैवविविधिता प्रबन्धन समिति द्वारा संचालित सामुदायिक बीज बैंक में विभिन्न प्रजातियों के धान ,गेंहूँ,मोटे अनाजो सहित विभिन्न औषधि किस्मों का अवलोकन किया इस दौरान  पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने कृषकों को आज का ज्वलंत मुद्दा रसायन मुक्त खेती व परंपरागत बीजों का संरक्षण के साथ जैविक खाद के बारे में विस्तार से बताया । तथा कृषक दल का नेतृत्व कर रहे श्री जेपी सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा ने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषक उन्नतशील , कृषि यंत्रों का अवलोकन संभागीय,कृषि कर्मशाला के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र मझगवा रेवरा बीज प्रसंस्करण एवं उद्यान प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कृषक अपने कृषि क्षेत्र में बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं कृषि को लाभ का धंधा बनाने की बात किसानों द्वारा की गई।


पोषण अभियान द्वारा सामुदायिक जरूकता बैठक सम्पन्न। बालिका महिलाओं व बच्चो की सुरक्षा पर दिया जोर


पोषण अभियान द्वारा सामुदायिक जरूकता बैठक सम्पन्न

ऊँचेहरा के करही कला में भूंख से तड़प कर मर रहे पशु ।मरे पशुओं की दुर्गंध से वातावरण है प्रदूषित


ऊँचेहरा के करही कला में भूंख से तड़प कर मर रहे पशु

ऊँचेहरा ।
जनपद के समीप ग्राम पंचायत करही कला में सड़क के किनारे गाव के ही  कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 3 महीने पहले चारो तरफ लकड़ियों के सहारे बकायदा कटीली तार लागाकर पंचायत भवन के बगल से एक बाड़ा बनाया है जिसमे गाँव के आवारा मवेशियों को इसके अन्दर बन्द कर देते है पर इन बन्द किये हुए पशुओ के  चारा पानी की व्यवस्था न होने से महीनों में यहां दर्जनों गायों की मौत हो चुकी है जिसके कंकाल भी वही पड़े हुए हैं । वही पचासों भूंखो मरने की कगार पर है , लेकिन बावजूद इसके व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।यद्यपि भूंखे रहने के कारण  कुछ मवेशियों की स्थिति काफी नाजुक दयनीय दिख रही भूख-प्यास से तड़प रही गाएं इतनी कमजोर हो चुकी है कि सभी की पसलियां तक नजर आ रही हैं।जिनको चल पाने में भी परेशानी हो रही है।

मरे हुए पशुओं की दुर्गंध से वातावरण है प्रदूषित
गौशाला में मरे हुए पशुओं व कंकाल की दुर्गंध आस-पास रहने वाले लोगों के लिए नासूर बनी हुई है आस-पास इतनी अधिक बदबू है कि लोगों को वहां से गुजरना भी मुहाल हो जाता है। दुर्गध वातावरण को प्रदूषित करती है। वहीं इस तरह संक्रमण के कारण मृत पशु कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। वहीं मरे हुए पशु को खाने वाले कुत्ते मांस व हड्डियों को काफी दूर तक फैला देते हैं।

कड़े कानून सिर्फ कागजो तक सीमित

  यूं तो देखा जाए तो गोवंशों और पशुओं के विरुद्ध हो रही क्रूरता को रोकने के लिए कड़े कानून बनाये गए हैं । जिनके सही तरीके से क्रियान्वयन से गोवंशों और पशुओं के साथ हो रही क्रूरता को काफी हद तक कम किया जा सकता है लेकिन दुर्भाग्य यह है भारत के ज्यादातर नियम अधिनियम मात्र कागजों तक ही सीमित हैं और जमीनी स्तर पर इन्हें अधिरोपित करने वाली कार्यपालिका की संस्थाएं भी नाकाम साबित हो रही हैं ।

उचेहरा की उड़नपरी रानी केवट ने जीता स्वर्ण पदक


ऊँचेहरा की रानी ने जीता स्वर्णपदक

सतना । उचेहरा नगर की रहने वाली रानी केवट ने संभाग स्तरीय में सबसे तेज धावक बनकर उचेहरा का नाम रोशन कर दिया है शासकीय महाविद्द्यालय उचेहरा की उड़नपरी रानी केवट ने एक बार फिर संभाग की सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया । महाविद्यालीन संभागीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में रानी ने 100 मी . रेस में प्रथम स्थान व 200 मीटर रेस में भी गोल्ड प्रथम स्थान प्राप्त किया संभागीय महाविद्यालय एथलेटिक्स मे गोरवान्वित किया। 
इस सफलता पर प्राचार्य अजय सिंह, डॉ पंकज श्रीवास्तव ,अनुराग वर्धन पांडे क्रीड़ा अधिकारी पंकज सिंह और डॉ सतीश गौतम डॉ रीता तिवारी डॉ जितेन्द्र पयासी , डॉ अरविन्द तिवारी एवम समस्त महाविद्यालयीन परिवार बधाई  शुभकामनाएं दी है। 

दहेज लोभी पति ने मारपीट करते पत्नी को बनाया बंधक और रचाया दूसरा विवाह


दहेज लोभी पति ने मारपीट करते पत्नी को बनाया बंधक और  रचाया दूसरा विवाह
___________________________________

पहली पत्नी के साथ यातनाएं व मारपीट करके बंधक बनाकर दूसरी शादी करने का  मामला सामने आया है  जिसमे पीड़िता की बहन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । आरोपी अतिथि शिक्षक है ।

सतना भैंसवार कोठी की रहने वाली शिवानी गौतम पिता स्व . दिलीप गौतम ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि , उनकी बड़ी बहन शालिनी को शादी के बाद से ही उनके पति ससुर व देवर जेठ द्वारा लगीतार पिता का मकान बेचकर पैसा देने के लिए दवाब बनाया जा रहा था जब शालनी द्वारा रुपए नहीं दिए गए तो उससे पीछा छुडाने के लिए ससुराल के लोगो द्वारा मारपीट शारीरिक यातनाएं व मानसिक स्थिति खराब करने जबरजस्ती नशे की दबाइयाँ खिलाया गया व हत्या की कोशिश भी की गई है। ससुराल में बंधक बनाकर मोबाइल छीन लिया है व मायके पक्ष के लोगों से मिलने नही दिया जाता। शारीरिक यातनाएं दिए जाने से शालनी की तबियत खराब है। फिर भी उसका इलाज नहीं कराया जा रहा ।

पहली पत्नी के बिना सहमति  फौजी भाई व परिजनों ने करा दिया दूसरा विवाह

शिवानी ने उसने आरोप लगाते कहा है कि अब एक लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी है शादीशुदा होने के बावजूद उनके जीजा शिवकांत त्रिपाठी पिता कृष्ण कुमार त्रिपाठी निवासी दुआरी के बड़े भाई जो आर्मी में पदस्थ है ने चोरी छिपे 25 नवंबर को सिंहपुर थाना क्षेत्र के रौड़ गाव में दूसरा विवाह करवा दिया है । जबकि , दूसरा विवाह करने के लिए पहली पत्नी की सहमति आवश्यक होती है या फिर कानूनन तलाक लेना होता है । रौड़ निवासी रावेन्द्र उर्फ झुल्लू शुक्ला पर इसमें दोषी हैं झुल्लू । बात से वाकिफ था कि शिवकांत शादीशुदा है और उसने पहली पत्नी से तलाक नही लिया है फिर उसने अपनी बेटी की शादी शिवकांत से की है ।

परिवारिक स्थिति दयनीय होने से बचपन से नैनिहाल मे ही रही

शिवानी के अनुसार उसकी बड़ी बहन शालिनी पिता की मौत के बाद अपनी नैनिहाल पोंडी ऊँचेहरा जनपद क्षेत्र के उपथाना के समीप गाव मझगवां में मामा - मामी के पास रहती थी मामा के द्वारा 6 मई 2017 को शालिनी का विवाह मझगमा से ही किया गया था  

पूर्व में भी हुआ था मुकदमा पर सामाजिक दवाब से हो गया समझौता

ससुराल के घर से निकाले जाने के बाद शालिनी द्वारा महिला थाना में शिकायती आवेदन दिया था । जांच के उपरान्त महिला थाना पुलिस ने शिवकांत त्रिपाठी ,ने ससुर कृष्ण कुमार त्रिपाठी के विरुद्ध धारा 498 ए , 294 , 506 , 34 आईपीसी एवं मप्र दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 / 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया था । प्रकरण दर्ज के बाद उसके पति व ससुराल पक्ष ने समझौते का प्रयास किया और सामाजिक दबाव पड़ने पर शालिनी द्वारा न्यायालय में समझौता कर लिया गया था