Thursday, January 9, 2020

सतना । नागौद थाना के उपथाना पोंडी अंतर्गत अतर्वेदिया गाव में 19 वर्षीय युवती की कुएं में गिरने से मौत


कुए में गिरने से 19 वर्षीय युवती की मौत

सतना जिले के नागौद थाना के उपथाना पोंडी अंतर्गत अतर्वेदिया गाव में दोपहर करीब 3 बजे एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
    मिली जानकारी के अनुसार रामचन्द्र कुशवाहा की 19 वर्षीय बेटी प्रीति दोपहर करीब 12 बजे से घर के समीप खेत में घरवालों के साथ निराई कर रही थी । 3 बजे जब परिजनों ने देखा तो कही भी नही दिखी तलाश करने पर कुए के पास युवती की एक चप्पल पड़ी हुई थी व कुए में देखा तो वहां भी एक चप्पल गिरी थी व बाल्टी रस्सी भी नही दिख रही थी तब परिजनों ने कुए में काटा  डाला तो बॉडी काटे में फस बाहर निकल आई, परिजनों के अनुसार युवती कुएं पर पानी भरने गई और पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। 

घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक देवेंद्र झारिया ,चन्द्रकांत तिवारी,ऋषभ छारी सहित मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए नागौद भिजवा दिया है।


Wednesday, January 8, 2020

जंगल मे मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, मैहर अस्पताल में घायल अवस्था मे किया भर्ती


जंगल मे मवेशी चरा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, 
मैहर अस्पताल में घायल अवस्था मे किया गया भर्ती

ऊँचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत परसमनिया पठारी क्षेत्र के आलमपुर गाव के जंगल मे एक भालू ने जंगल मे मवेशियो को चरा रहे ग्रामीण बसंत सिंह पिता अमर सिंह गोंड़ उम्र 38 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 
उसने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब वह जंगल मे मवेशियो को चरा रहा था तभी झाड़ी में दुपक कर छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया । इस दैरान उसने भालू से खुद को छुड़ाने व भागने की कोशिश की पर भाग नही सका और भालू ने उसके बाए पैर को बुरी तरह चबा डाला और चेहरे में जोरदार वार किया जिससे उसके ओंठ भी कट गए हालांकि उसने हाथ में लिए डंडा से भालू को मारकर भगा दिया ,बाद में आवाज सुन आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे तुरंत घायल अवस्था मे मैहर अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया जहाँ अभी भी उपचार जारी है ।वन विभाग द्वारा अभी घायल के परिजनों को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी है। व इसके इलाज का समस्त खर्चा वनविभाग ही वहन करेगा। 

भालुओं के लिए अनुकूल है आलमपुर का जंगल
आलमपुर व यही का जिले का आखिरी गाव पनिहाई का जंगल भालुओं लिए अनुकूल  माने जाते हैं, यहां दूसरे जानवरों के साथ-साथ भालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकांशतः इस क्षेत्र में भालू चहलकदमी करते देखे जाते हैं।



सतना जिले में कड़ाके की ठंड में बारिश के साथ जोरदार ओले बरसे


सतना जिले में कड़ाके की ठंड में बारिश के साथ जोरदार ओले बरसे 

सतना जिले में बुधवार दिन से ही कड़ाके की ठंड के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रहीें । और फिर देर शाम अचानक मौसम में तेजी से बदलाव आया और बारिश के साथ कही चने तो कही बेर के आकार के जोरदार ओले बरसे,
जिससे खेतो में फसलें बिछ गई। इससे, सरसो,चना,मसूर, मटर,अरहर ,गेंहू जौ में क्षति पहुची है। व गेहूं, जौं, चना, मटर, सरसों और सब्जियां में कीट/रोगों के प्रकोप की सम्भावना अत्यधिक बढ़ गई है।





Tuesday, January 7, 2020

जंगल से भटककर ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में कटा तेंदुआ

जंगल से भटककर ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में कटा तेंदुआ


एक ओर सरकार वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो दूसरी ओर वन्य प्राणियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

मुंबई - हावड़ा रेलमार्ग के सतना - मानिकपुर रेलखंड में 6 जनवरी देर रात 1 बजे के करीब मारकुंडी से टिकरिया के रेलवे स्टेशन के बीच सात नम्बर पुलिया के पास  ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए एक की मौत हो गई । इसके बाद आरपीएफ व वनविभाग के महकमे में खलबली मच गई ।


जानकारी होने पर रानीपुर वन्य प्राणी विहार के अधिकारियों के साथ रेलवे के अफसरों को रात में ही दिशा निर्देश जारी हुए जिसके बाद मझगवां आरपीएफ पोस्ट प्रभारी हरफूल सिंह भदाला के अलावा मानिकपुर प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने मौके मुआयना किया । अनुमान लगाया जा रहा है कि ,जिस ट्रैक पर तेंदुआ कटा है उसके दूसरे किनारे में एक नाला है जिसमे पानी भरा हुआ है। पानी पीने तेंदुआ नाला पहुंचा होगा और तभी ट्रेन आ गई जिससे उसकी मौत हो गई । शव को मारकुडी वन रेंज लाकर  शाम को पोस्टमार्टम किया गया । 

तीन साल पहले इसी ट्रैक पर कटा था बाघ

 6 दिसम्बर 2016 को मझगवा रेंज के चितहरा बीट में ट्रेन की चपेट में आकर युवा बाघ जान गवां चुका है । उस दौरान तत्कालीन वन मंडलाधिकारी आरबी शर्मा ने मातहत कर्मचारियों को रेल ट्रैक के किनारे फेसिंग कराने के आदेश दिए थे । साथ ही , रेलवे बोर्ड को जंगल के अंदर से गुजरने वाली हर ट्रेन की स्पीड कम करने को लेकर पत्र लिखा गया था । तीन वर्ष बाद भी दोनों आदेशों पर अमल हो नहीं पाया ।  बीते दिनों  इसी ट्रैक के आसपास एक बाघिन व दो शावक देखे गए थे , हालांकि वे खुशकिस्मत निकले और ट्रेन की चपेट में आने से बच गए । 

गश्ती दल को दिए गए पटाखे
ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुआ की मौत से सबक लेते हुए यहां वन मंडलाधिकारी राजीव मिश्र ने मझगवां रेंज के गश्ती दल को हर वक्त सचेत रहने की हिदायत दी है ,व गश्ती दल को हाईपावर टार्च के अलावा पटाखे भी उपलब्ध कराए गए हैं । सतना वन मंडल चितहरा से टिकरिया स्टेशन तक लगभग 10 किलोमीटर की ट्रेन ट्रैक की नाइट पेट्रोलिंग करने हेतू  4 - 4 सदस्यीय दस्ते बनाए  हैं । गश्ती दल को हिदायत दी गई है कि जंगल में जरा सी भी आहट पर वे पटाखों का उपयोग करें ताकि रेल लाइन की विपरीत दिशा में वन्य प्राणियों के रुख को बदला जा सके ।

Monday, January 6, 2020

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, नही हो सकी शिनाख्त

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला ,  नही हो सकी शिनाख्त

सतना से अमरपाटन मुख्य मार्ग की घटना

सतना ऊँचेहरा थाना क्षेत्र के भटनवारा - कैथा गाव के मध्य  करीब 10 बजे रात अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल कर फरार हो गया ।
           इस मार्ग में यातायात की आवाजाही के अधिकता के चलते जब तक लोगों को पता लगा वाहन चालक मय वाहन मौके से भाग चुका था। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत हो रही है।खबर मिलने पर मौके पर पहुची ऊँचेहरा पुलिस के द्वारा महिला के शिनाख्त की काफी कोशिश की गई पर शिनाख्त नहीं हो सका है । इसलिए शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। व पुलिस द्वारा  शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।



स्टाफ की कमी और संसाधनों के अभाव से जूझता पोंडी उपथाना, सिपाहियों पर है दोहरा बोझ

स्टाफ की कमी और संसाधनों के अभाव से जूझता पोंडी उपथाना, सिपाहियों पर है दोहरा बोझ

Friday, January 3, 2020

CM के दौरे से पहले चोरों ने दी पुलिस को चुनौती, 2.50 लाख कैश सहित उखाड़ ले गए एटीएम

मध्य प्रदेश का सतना जिला इन दिनों एटीएम चोरी की बड़ी वारदातों के लिए जाना जाता है। तीन महीने पहले अमरपाटन में हुई 30 लाख रुपए की चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ कि एक बार फिर सतना पुलिस को शातिर बदमाशों ने चुनौती दे डाली।
 
गुरुवार की दरमियानी रात सतना-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थिति सज्जनपुर कस्बे में लगे इंडिया नंबर-1 बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो से ढाई लाख रुपए कैश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रामपुर बाघेलान पुलिस ने एटीएम कंपनी प्रतिनिधि को सिंगरौली से सतना बुलाया है। जिसे दस्तावेजों के साथ आने के लिए कहा गया है। दस्तावेज चेक करने के बाद की कन्र्फम हो पाएगा कि कितना कैश था।


हाईवे में हुई नाकेबंदी
शुक्रवार की सुबह जैसे ही रामपुर बाघेलान पुलिस को बड़ी चोरी की वारदात के बारे में सूचना मिली तो वह आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद हाईवे के थानों में नाकेबंदी कर दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। आसपास के लोगों से अहम जानकारी जुटाने में लगे हुए है।

हॉलीवुड फिल्म की तहर हुई वारदात
 हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस से प्रेरित एटीएम की चोरी दिख रही है। फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस श्रृंखला की चौथी कड़ी में एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया जाता है। फिल्म में स्ट्रीट रेसर अपराधी कैश बाक्स को तोड़कर निकालने के बाद कार से सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हैं। अमरपाटन में भी अपराधियों ने कुछ ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया है।


नहीं छोड़े कोई सबूत

बताया गया कि नेशनल हाईवे-39 स्थिति सज्जनपुर कस्बे में वारदात से पहले शातिर अपराधियों ने रैकी की हुई थी। वे एटीएम के कैश बॉक्स की चोरी से पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में काली स्याही डाली और फिर कार में बांधकर एटीएम घसीट ले गए। इसलिए मौके वारदात से पुलिस को कुछ खास सबूत नहीं मिले है।


अमरपाटन चोरी का अभी तक खुलासा नहीं
 बता दें कि 26 सितंबर 2019 की रात अमरपाटन-सतना मार्ग स्थित सहारा बैंक के नजदीक एसबीआई एटीएम लगा हुआ था। जहां रात करीब 2 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। कहते है कि वारदात में शामिल ठग इतने शातिर थे कि जब एटीएम से कैश नहीं निकला तो कटर के सहारे पूरी मशीन को ही काटकर ले गए। देर रात हुई वारदात से किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। आज दिनांक तक ३० लाख की चोरी का सतना पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

साभार-  ✍  सुरेश मिश्रा