Friday, January 17, 2020

किसान की बेटी रुचिका सिंह परिहार बनी चार्टर अकॉउंटेंट

किसान की बेटी रुचिका सिंह परिहार बनी चार्टर अकॉउंटेंट
सतना से समीपी गाव बैरिहा की बेटी रुचिका चार्टर अकाउंटेंट (सी.ए.) बनी। रुचिका के पिता शिवेंद्र सिंह पूर्णतया किसान है उन्होंने अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुचने में बहुत मेहनत की। 
सुबह अपनी बाइक से गाँव से सतना लाना ओर दोपहर में पुनः सतना से वापस खुद गाँव लेकर जाना उनके जीवन का प्रमुख हिस्सा बन गया है। 
 बचपन से अब तक गाँव मे ही रहकर रुचिका ने बिना ट्यूशन का सफर तय किया है। इसी लगन ने रुचिका सीए बना दिया । सीए की परीक्षा पास कर गाँव की माटी ओर  सतना को गौरवान्वित करते हुए हर उस किसान परिवारों को प्रेरणा भी दी है जो बेटियों पढ़ने के लिये बड़े बड़े शहर  की चकाचौंध की ओर भेजने को सोचते है। रुचिका ने बता दिया लगन हो तो गाँव घर  से भी मंजिल तक पहुचा जा सकता है।

अज्ञात कारणों से नवविवाहिता ने मायके में फाँसी लगाकर दी जान

अज्ञात कारणों से नवविवाहिता ने मायके में फाँसी लगाकर दी जान

     जिले के नागौद थाना के पोड़ी चौकी अन्तर्गत अतरवेदिया निवासी सुरेखा कुशवाहा 22 वर्ष का विवाह सात माह पहले सतना शहर में नई बस्ती निवासी धीरेन्द्र कुशवाहा पिता लोटन कुशवाहा से हुआ था । सुरेखा एक सप्ताह पहले ससुराल से मायके आई हुई थी । दोपहर को सुरेखा ने फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई । 
घटना के वक्त सुरेखा का पिता विष्णु कुशवाहा जो पेशे से ड्राइवर है गाड़ी चलाने सतना गया हुआ था। जबकि उसके तीन भाई सतना में ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते है। माँ खेत में काम कर रही तब घर मे अकेले रहते युवती ने फांसी लगा ली। दोपहर करीब 2 बजे जब घर के सदस्य लौटे तो  सुरेखा फंदे से लटकती मिली । 
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। सूचना पर मौके से पहुचे पोंडी चौकी से रिसब छारी व चन्द्रकांत तिवारी ने जांच टीआई को अवगत कराकर कमरे को सील करने के बाद घण्टो बाद तहसीलदार नागौद की प्रभारी एसडीओपी और ट्रैफिक डीएसपी हिमाली सोनी ,व टीआई की मौजूदगी में बॉडी को फंदे से उतवाकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए नागौद भेजा व पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Thursday, January 16, 2020

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आमजन से सीधा संवाद कायम करने पोंडी व परसमनिया चौकी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

पोंडी व परसमनिया चौकी में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आमजन से सीधा संवाद कायम करने के लिए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने गुरुवार को नागौद थाना क्षेत्र की पोंड़ी चौकी व ऊँचेहरा थाना क्षेत्र के परसमनिया चौकी में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया।जिसमे लगभग 3 दर्जन स्थानीय नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया व कुछ प्रकरणों में थाना प्रभारी द्वारा जांच करने के निर्देश दिए।

पोंडी चौकी बढ़ेगा बल , नए भवन के लिए जमीन चिन्हित करने दिए निर्देश
पोंडी चौकी के खुलने के शुरुआती दिनों से बल की और भवन की खराब हालत के सुझाव भी समाने आए , जिस पर पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से पोंड़ी चौकी में दो और आरक्षक बढ़ाने का आदेश दे दिया है। व इसके अलावा चौकी के रंग - रोगन , आवासों की मरम्मत व लाइटिंग के प्रस्ताव को भी मंजूर कर दिया । और चौकी के नए भवन के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजने की बात कही । 

पोंड़ी के बाद एसपी का काफिला परसमनिया चौकी पहुंचा , जहां जागरूकता कार्यक्रम और समस्या निवारण शिविर में सवारों आए लोगों की बातें सुनकर टीआई सुनील नियमों कुमार गुप्ता व चौकी प्रभारी मुकेश डोंगरे को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए


थाने से दूर गावो को चौकी में जोड़ा जाएगा
कार्यक्रम में एसपी रियाज इकबाल के सामने ग्रामीणों ने बताया कि परसमनिया पठारी क्षेत्र काफी लंबे क्षेत्र में फैला होने से यहां के गाव ऐसे है जो जिले के 3 थानों के दायरे में मिलते हैं कई गावो से पुलिस थाना बहुत दूर ह किसी भी तरह की घटना घटित होने पर थाने में पहुचने में अधिक समय लगता है व समय पर पुलिस भी नही पहुच पाती है । इसलिए जो गांव थाने से बहुत दूर हैं उन्हें नजदीकी चौकी के अंतर्गत लाया जाएगा । जिस पर सतना एसपी द्वारा अस्वाशन में  जसो थाना क्षेत्र के कुछ गाव जो परसमनिया में आते है जिन्हें परसमनिया चौकी में शामिल करने की पहल जिला योजना समिति के माध्यम से करने व एक मोटर सायकिल भी आवंटित करने की बात कही।
यातायात नियमो के लिए किया प्रेरित, बांटे हेलमेट
इस दौरान शिविर में महिला अपराधों पर चर्चा कर बनाए गए नए कानूनों की जानकारी देने के साथ ही यातायात नियमों से अवगत कराया और पालन करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलमेट भी वितरित किए ।   

समूचे कार्यक्रम में एसपी के साथ नागौद की प्रभारी एसडीओपी और ट्रैफिक डीएसपी हिमाली सोनी , आजाक थाना प्रभारी सरला मिश्रा , यातायात थाना प्रभारी वर्षा सोनकर , महिला थाना प्रभारी राजश्री रोहित , सूबेदार मंजू वर्मा ,रामदेवी राय ,उचेहरा टीआई सुनील गुप्ता,नागौद टीआई आरपी सिंह ,पोंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र झारिया,परसमनिया चौकी प्रभारी मुकेश डोंगरे ,सिपाही ऋषभ छारी,चंद्रकांत तिवारी सहित नागौद ऊँचेहरा का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Wednesday, January 15, 2020

कांजी हाउस के अंदर बन्द कर मवेशियों के साथ की जा रही है क्रूरता

कांजी हाउस के अंदर बन्द कर मवेशियों के साथ की जा रही है क्रूरता

देश मे तेजी से बढ़ आधुनिकता का जहाँ सदुपयोग देखा जा रहा है वहा उसका दुष्प्रभाव भी  देखने को मिलने लगा है और इसका कारण आधुनिक  मशीनीकरण से अधिक हुआ है जिसके कारण ट्रेक्टर,टाली आ जाने से गौवंशो  की उपयोगिता न के बराबर हो गई है जिसके मवेशियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है  जिसके कारण उन पर लोगो द्वारा क्रूरता करने सिलसिला भी बढ़ने लगा है । हालांकि प्रसाशन द्वारा तो गोवंशों और पशुओं के विरुद्ध हो रही क्रूरता को रोकने के लिए कड़े कानून बनाये गए हैं । पर यहां सभी कानून मात्र कागजों तक ही सीमित हैं तभी तो यहां आए दिन मवेशियो को कभी स्टेडियम तो कभी किसी बाड़े व कई जगहों नहरों में ठकेलने की खबरे सामने आ रही है
ऐसी ही एक जानकारी मिली है जिले के ऊँचेहरा जनपद क्षेत्र के वीरपुर गाव में एक बन्द पड़ी कांजी हाउस में विगत एक सप्ताह से  कई दर्जन गौवंशो को ताला बन्द करके रखा है । इस दौरान चारा पानी की भी व्यवस्था नही की गई है । लिहाजा भूंखो मरने की कगार पर है , यद्यपि भूंखे रहने के कारण कुछ मवेशियों की स्थिति काफी नाजुक सी दिख रही है।

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र सतना द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का तीसरा दिन सांस्कृतिक दिवस के रूप में उचेहरा विकासखंड के श्यामनगर स्थित राधेश्याम कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित किया गया । 
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजभान सिंह वरिष्ठ समाजसेवी व अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राहुल प्रताप सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश बुनकर उपस्थित रहे!  कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया इसके उपरांत  सभी अतिथियों के द्वारा युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की बात कही गई  एवं  स्वामी जी के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया ! कार्यक्रम में  "जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल का संरक्षण"  विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आरती बागरी प्रथम, जया सिंह द्वितीय, सोनू कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे एवं "पर्यावरण संरक्षण " विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में  संध्या वर्मा प्रथम, गोलू कुशवाहा द्वितीय , प्रज्ञा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! अतिथियों के द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक - सचिन विश्वकर्मा, रामू कुशवाहा, धर्मेंद्र चौधरी, रिंकी चौधरी, दीपेंद्र सिंह, मोना सिंह, आलोक सिंह, प्रीति कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा सहित  विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे! कार्यक्रम में  डॉ. बी. आर. अंबेडकर युवा मंडल सेमरी  एवं  एकता युवा मंडल कुलगड़ी का विशेष सराहनीय योगदान रहा ! इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वंशरूप वर्मा  एवं स्वयंसेवक हनुमान सिसोदिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।

Tuesday, January 14, 2020

अलग रंग में नजर आया ऊँचेहरा पोंडी पंचायत के डुड़हा गाँव के छत्रपाल बाबा का मेला

अलग रंग में नजर आया छत्रपाल बाबा का मेला

वृध्दों के चरण वंदना के साथ वृद्धों हुआ सम्मान । निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण व जरूरतमंदो को ऊनी कपड़े, शॉल कम्बल आदि प्रदान किये गए।

✍ अनुपम दाहिया


मकर संक्रांति के अवसर पर ऊँचेहरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी क्षेत्र के छत्रपाल बाबा मंदिर डुड़हा में लगने वाला पारंपरिक खिचड़ी मेला इस बार अलग रंग में नजर आया ।यहां छत्रपाल बाबालोक कल्याण समिति व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा सदाचारी सिह तोमर के सयोजकत्व में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की चरण वंदना व वृद्धों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

जिसके मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह रहे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरणविद पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने की, व पूर्व अपर संचालक कृषि व प्रबन्ध संचालक मंडी बोर्ड आर ,एस, चर्मकार विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। 
इस दौरान बिधायक नागेंद्र सिह ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ तोमर, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया एवं आर एस चर्मकार इस क्षेत्र की ऐसी बिभूति है जिनने गाँव के परिवेश से उठकर देश मे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अस्तु लोगो को चाहिए कि इनका अनुशरण करे। उनने यहां के नष्ट हो रहे जंगल और बिगड़ रहे पर्यावरण तथा जल पर भी चिंता ब्यक्त की।
पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की कही कही तो गाँव की प्रतिभा अवसर के अभाव में कुंठित हो जाती है पर कही कही सारे बैरियलो को तोड़ वे अपना शीर्ष स्थान भी बना लेती है। और ऐसे ही प्रतिभा सम्पन्न बिभूति डॉ तोमर है। अक्सर गाँव की यह पीड़ा रहती है कि जो गाँव से एक बार निकल गया वह वापस नही आता । किन्तु डाक्टर तोमर इसके अपबाद है जो रिटायर होने के बाद न सिर्फ अपने गाँव बल्कि समूचे क्षेत्र को ही खुशहाल बनाने का बीड़ा उठाया हुआ है। श्री दाहिया ने अपनी पर्यावरण से सम्बंधित बघेली कविताए भी सुनाया।
कार्यक्रम को डा आर, एस, चर्मकार एवं बराती लाल विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया। एवं संचालन डा सदाचारी सिह तोमर ने किया।
कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठजनो का चरण बन्दन कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बिधायक नागेंद्र सिंह, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया एवं डा आर,एस, चर्मकार द्वारा वरिष्ठ जनों का पैर धोकर चरण वंदन किया गया एवं जरूरतमंद बृद्ध जनों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए ऊनी कपड़े, शॉल व कम्बल आदि प्रदान किये गए।
इस दौरान शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पतौरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ विजेता राजपूत,डॉ हीरालाल दाहिया,डॉ धीरज दाहिया, द्वारा 301 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण करके दवाओ का वितरण किया ।इस समूचे कार्यक्रम में शोभनाथ सिंह, प्रदीप दाहिया,सोनू दाहिया,राधा (पिंकी)दाहिया ,भूपत जायसवाल, शिवप्रसाद गुप्ता, गोलू ,काजल ,कोमल दाहिया, सुभाष रावत,अखिलेश त्रिपाठी,सतेंद्र गर्ग आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

Monday, January 13, 2020

शहर में एक और सेल्फी पॉइंट हुआ विकससित

अनुपम दाहिया

शहर में एक और सेल्फी पॉइंट हुआ विकससित

सेल्फी लेने नवयुवकों की लगी होड़

सतना ।
महानगर बनने की होड़ में दौड़ रही स्मार्ट सिटी सतना में भी बड़े शहरों की तरह नगर निगम द्वारा चौराहों के सौन्दर्गीकरण की दिशा में प्रमुख चौराहों को प्रेरणा केन्द्र के रूप में विकसित करा रहा है। 
इसके तहत विगत वर्ष मुख्य  सिविल लाइन चौराहे में भरहुत होटल के सामने आई लव सतना व लाइटिंग सहित एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया व इसी रोड़ पर जवाहर नगर स्टेडियम के पास  सम्बल पार्क में श्रमिकों के प्रतिमाओ सहित स्मार्ट सिटी की दीवाल व धवारी अस्पताल के सामने फव्वारा के बाद अब एक और कदम बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट  के समीप धवारी चौराहे में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं को दिखाने आकर्षक बेस पर प्रतिमाओं का एक समूह निर्मित किया गया है। इसमें ग्रीनरी और लाइटिंग लगाने रात में और अधिक आकर्षक दिखता है । प्रदेश के कई संभाग का पहला सूर्य नमस्कार की प्रतिमाओं वाला शहर होगा है। 
जानकारी के अनुसार चौराहे में लगाइ गई यह रेन फोर्स फाइबर ग्लास की मूर्तियां इंदौर से आई हैं व लगभग 17 लाख रुपए के इस प्रोजेक्ट के जरिए चौराहे के सौन्दर्गीकरण का प्लॉन वैसे तो काफी पहले बनाया गया था । यह न केवल आकर्षक है बल्कि सूर्य नमस्कार के प्रति लोगों को प्रेरित भी कर रहा है। इससे शहर के चौराहों से गुजरने पर शहर के लोगों को अलग-अलग प्रकार की प्रेरणा हासिल होगी।
शुबह से ही लग गई सेल्फी लेने की होड़
विगत वर्ष शहर में अन्य चौराहों में कई गए सौंदर्यीकरण में यह शहर का चौथा ऐसा स्थान है जिसे देखकर लोग गौरवांवित हुए और अपना मोबाइल फोन निकाल कर सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाए  बनकर पूर्ण होने के बाद ही सुबह से ही लोगो के सेल्फी लेने की होड़ लगी रही । 
झरना बनने से लग जायेगा चार चांद
इसी मार्ग पर कलेक्ट्रेट का पश्चिमी मार्ग जिस स्थल पर मिलता है उस कॉर्नर पर आकर्षक पहाड़ी और झरने का निर्माण किया जाने की भी खबर है। जिसमे अत्याधुनिक लाइटें लगाकर इसे और सुंदरता प्रदान की जाएगी। चारों ओर ग्रीन प्लेस बनेगा। हर कॉर्नर पर आकर्षक मार्डन आर्ट की कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसके आसपास लोगों के बैठने की संरचना भी तैयार की जाएगी  जिसमे प्रतिमाओं को देखकर लोग योग कर सकेंगे और दर्शक दीर्घा में 100 से अधिक लोग बैठ सकेंगे। 
इनकी है सराहनीय भूमिका
 सतना कलेक्टर डॉ . सतेन्द्र सिंह और नगर निगम आयुक्त अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन में इसे तैयार करने में ईई नागेन्द्र सिंह ,एई आरपी सिंह और उपयंत्री मुकेश चतुर्वेदी की भूमिका सराहनीय है ।